{"_id":"6437be66997d80438c0f0e6a","slug":"sports-items-not-purchased-2-5-lakh-rupees-scam-in-bilaspur-himachal-pradesh-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खिलाड़ियों के लिए सामान खरीदा नहीं, बना दिया ढाई लाख का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खिलाड़ियों के लिए सामान खरीदा नहीं, बना दिया ढाई लाख का बिल
Thu, 13 Apr 2023 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:04 PM IST
सार
हॉकी खिलाड़ियों से अपनी किट लेकर आने के लिए कहा तो पता चला कि खिलाड़ियों के पास किट है ही नहीं। इसके बाद खेल अधिकारी को पता चला कि जो सामान की खरीद कागजों में बताई गई है, वह सामान विभाग के पास मौजूद ही नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला बिलासपुर में हॉकी खिलाड़ियों के लिए की गई सामान की खरीद में ढाई लाख के गबन का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद खेल अधिकारी रविशंकर ने हॉकी कोच को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। बिलासपुर खेल विभाग में करीब डेढ़ साल पहले हॉकी खिलाडिय़ों के लिए खेल सामग्री खरीदी गई थी।
विज्ञापन
इसमें स्पोर्ट्स किट और अन्य सामान शामिल था। इस खरीद को कागजों में करीब ढाई लाख का बताया गया था। कुछ दिन पहले नलवाड़ी मेले में हुई प्रतियोगिता में खेल अधिकारी रविशंकर ने जब हॉकी खिलाड़ियों से अपनी किट लेकर आने के लिए कहा तो पता चला कि खिलाड़ियों के पास किट है ही नहीं।
विज्ञापन
इसके बाद खेल अधिकारी को पता चला कि जो सामान की खरीद कागजों में बताई गई है, वह सामान विभाग के पास मौजूद ही नहीं है। उन्होंने हॉकी कोच को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूछा है कि जो सामग्री कागजों में दर्शाई गई है, वह अगर खरीदी गई है तो कहां है।
विज्ञापन
अगर सामग्री खरीदी नहीं गई है तो वह पैसा कहां है, जो इसके लिए आया था। उधर, जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि खेल सामग्री की खरीद फरोख्त में गड़बड़ी सामने आई है। विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। दो दिन में कोच से जवाब मांगा है। जवाब नहीं आया तो मामला खेल निदेशक को भेजा जाएगा।