{"_id":"6a787b9944e58d496e0d447f","slug":"sport-hostel-in-school-shimla-news-c-19-sml1002-767278-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले के जुब्बल में पहला स्पोर्ट्स स्कूल तैयार, 14 को शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले के जुब्बल में पहला स्पोर्ट्स स्कूल तैयार, 14 को शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
8 खेलों में 180 गर्ल्स खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण, स्थानीय 50 छात्राओं को मिलेगी डे बोर्डिंग की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के जुब्बल स्थित ठाकुर रामलाल गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स स्कूल बनेगा। यहां पर आठ खेलों का खिलाड़ियों काे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 अगस्त को शुभारंभ करेंगे। इसमें खिलाड़ियों को खेलों के साथ पढ़ाई की सुविधा भी मिलेगी। यह प्रदेश का पहला स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स होगा। इसके अलावा प्रदेश में शिक्षा विभाग के 11 स्पोर्ट्स हॉस्टल हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश सरकार ने वर्ष 1986 से संचालित ठाकुर रामलाल गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल को अपग्रेड कर अब ठाकुर रामलाल गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, जुब्बल बनाने का फैसला किया है। करीब चार दशक तक यह संस्थान केवल स्पोर्ट्स हॉस्टल के रूप में संचालित होता रहा। वर्ष 2025 तक यहां सिर्फ वॉलीबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। पिछले वर्ष इसमें कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग को भी शामिल किया गया। इन तीनों खेलों को शुरू करने के महज एक साल के भीतर ही छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही 43 खिलाड़ियों ने नेशनल और 5 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। इसी सफलता को देखते हुए सरकार और शिक्षा विभाग ने इसे पूर्ण स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। अब इस संस्थान में ताइक्वांडो, जूडो, टेबल टेनिस और शतरंज को भी जोड़ा गया है। इन खेलों के लिए हाल ही में ट्रायल कर लिए गए हैं। इसके सभी खेलों के प्रशिक्षकों की नियुक्तियां भी पूरी हो चुकी हैं। स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स शुरू होने के बाद यहां करीब 180 छात्राएं खेल प्रशिक्षण के साथ नियमित पढ़ाई भी करेंगी। इसमें 130 छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। वहीं, स्थानीय 50 छात्राएं डे बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी। यह स्थानीय छात्राएं सुबह पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण के लिए आएंगी लेकिन हॉस्टल में नहीं रहेंगी। छठी से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। इसमें पढ़ाई हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। खिलाड़ियों का आवास, भोजन, शिक्षा और खेल प्रशिक्षण सहित सभी खर्च सरकार वहन करेगी।
कोट
स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 14 अगस्त को इसका विधिवत शुभारंभ का प्रस्तावित कार्यक्रम है। यहां पर खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
-आशीष कोहली, निदेशक स्कूल शिक्षा