{"_id":"60abdd368ebc3e14c7338991","slug":"specialist-doctor-appointed-for-covid-patient-in-igmc-shimla-news-sml371371050","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में होगा कोविड मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में होगा कोविड मरीजों का उपचार
विज्ञापन
आईजीएमसी में कोविड मरीजों की देखरेख के लिए 15 सदस्यीय डॉक्टरों की कमेटी गठित
कार्डियोलॉजी विभाग के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी सौंपा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोना मरीजों के लिए और बेहतर सेवाएं प्रदान करने को प्रबंधन ने 15 सदस्य कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में अस्पताल के वरिष्ठ और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को शामिल किया गया है। अस्पताल में आने वाले मरीज को दाखिल और छुट्टी करने से लेकर सभी तरह की व्यवस्थाओं का जिम्मा अब यही वरिष्ठ डॉक्टर देखेंगे। कॉलेज प्राचार्य ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
आईजीएमसी में मरीज कभी ऑक्सीजन की कमी तो कभी कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। आईजीएमसी प्रबंधन ने बार-बार शिकायतें आने के बाद यह कमेटी गठित की है ताकि व्यवस्थाएं सुधर सकेंगे।
कमेटी में नोडल ऑफिसर आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज और सहायक नोडल ऑफिसर के पद पर डॉ. राहुल गुप्ता की तैनाती की है। नोडल ऑफिसर क्लीनिकल कमेटी का जिम्मा कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पीसी नेगी संभालेंगे। नोडल ऑफिसर इंचार्ज कम्युनिकेशन का कार्यभार डॉ. डीके वर्मा के पास होगा। इसके अलावा इंटर डिस्ट्रिक्टमरीजों के स्थानांतरण करने का जिम्मा मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर बलवीर वर्मा के हवाले रहेगा। मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है तो इसका फैसला डॉ. सुनील शर्मा लेंगे। इसके अलावा क्लीनिकल मैनेजमेंट मानीटरिंग कमेटी मरीज के रूटीन इलाज संबंधी जानकारी रखेंगे। डॉ. पुनीत महाजन ब्लॉक ई, मेक शिफ्ट वार्ड डॉ. राजीव मरवाह, ब्लॉक डी डॉ. विवेक चौहान और न्यू आइसोलेशन वार्ड का जिम्मा डॉ. संजय राठौर के पास होगा। मरीज को दाखिल और छुट्टी करने की जिम्मेवारी डॉ. बलवीर वर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. पुनीत महाजन, डॉ. विवेक और डॉ. संजय राठौर के पास होगी।
विज्ञापन
2586 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
शिमला। जिला शिमला के 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को 18 से 44 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को 2586 लोगों ने यह वैक्सीन लगवाई। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने यह जानकारी दी।