{"_id":"6929a35c6b4ab9c9db031941","slug":"special-training-given-to-differently-abled-students-in-modern-lab-at-hpu-shimla-news-c-19-sml1002-639076-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में दिव्यांग छात्रों को दिया \nआधुनिक लैब में विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में दिव्यांग छात्रों को दिया आधुनिक लैब में विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैब में उपलब्ध करवाए हैं आधुनिक उपकरण
रूसा इक्विटी फंड के तहत बनाई गई है यह लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में दिव्यांग विद्यार्थियों को अत्यधुनिक तकनीक से सुसज्जित नई लैब में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह लैब रूसा इक्विटी फंड से बनाई गई है।
लैब में आधुनिक सॉफ्टवेयर और उपकरणों की व्यापक शृंखला उपलब्ध है। इसमें कीबो–2, डेजी प्लेयर ईवीओई–11, एनवीडीए सॉफ्टवेयर, सारथी स्मार्ट असिस्टेंस एड और एआई आधारित कई टूल शामिल हैं। यह सभी डिजिटल सामग्री पढ़ने, समझने और शोध कार्य को सरल बनाने में मददगार सिद्ध होंगे। प्रशिक्षण सत्र में दिव्यांग छात्रों को इन नए उपकरणों का उपयोग करना सिखाया गया। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्ट केन स्टिक उपलब्ध करवाई गई है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों की सभी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देता है और उनकी सुविधा के लिए भविष्य में और योजनाएं लागू होंगी।
तकनीक की मदद से हर विद्यार्थी को पढ़ाई और अनुसंधान का समान अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. ममता मोक्टा, नोडल ऑफिसर प्रो. धीरेंद्र शर्मा, लाइब्रेरी इंचार्ज डॉ. महेंद्र ठाकुर, डीन प्लानिंग एंड टीचिंग मैटर्स प्रो. जेएस धीमान मौजूद रहे।