फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Special train will run between Kalka-Shimla at a speed of 28 km per hour

Special Train: कालका-शिमला के बीच 28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 15 Feb 2023 10:41 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Feb 2023 10:41 AM IST
सार

 ट्रेन सेट (सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट) का कालका और शिमला के बीच ट्रायल करने के लिए आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) की टीम लखनऊ से पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Special train will run between Kalka-Shimla at a speed of 28 km per hour
ट्रेन सेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रेन सेट (सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट) का कालका और शिमला के बीच ट्रायल करने के लिए आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) की टीम लखनऊ से पहुंच गई है। ट्रेन सेट को ट्रायल के लिए कालका से शिमला तक अप और डाउन में चलाया जाएगा। रफ्तार बढ़ाने के ट्रायल के लिए बुधवार को ट्रेन सेट में सेंसर फिट किए जाएंगे। कालका से शिमला के लिए खाली ट्रेन सेट 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद शिमला और कैथलीघाट के बीच 20 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर ट्रायल किया जाएगा। मार्च माह तक ट्रेन सेट का ट्रायल जारी रहेगा। आरडीएसओ लखनऊ की टीम ट्रायल पूरा होने के बाद अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेगी। रेलवे बोर्ड के अनुमति के बाद 28 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन सेट का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


देश में पहली बार नैरोगेज ट्रैक पर दौड़ेगा ट्रेन सेट
देश में पहली बार नैरोगेज ट्रैक पर ट्रेन सेट चलाने की तैयारी है। रेल मंत्रालय ने कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर रेल मोटरकार के स्थान पर 60 सीटर ट्रेन सेट चलाने का फैसला लिया है। आईसीएफ चेन्नई में तैयार किया गया ट्रेन सेट जनवरी माह में कालका पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन रहित ट्रेन कहलाता है ट्रेन सेट
ट्रेन सेट को इंजन रहित ट्रेन भी कहते हैं क्योंकि इसमें कोच के अंदर ही इंजन लगे होते हैं। ट्रेन सेट में सुविधाजनक सीटों के अलावा, एसी, हीटर, एलईडी व डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। रेल मोटर कार के विकल्प के तौर पर चलाए जाने वाले ट्रेन सेट के तीनों कोच वेस्टिबुल (आपस में जुड़े) हैं। यात्री गाड़ी से उतरे बिना ही एक कोच से दूसरे में जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed