फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Special Story on World Environment Day 2016

विश्व पर्यावरण दिवस: कल्पना ने देवदार के पेड़ को ही बना लिया भाई

Sun, 05 Jun 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Sun, 05 Jun 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
Special Story on World Environment Day 2016
वह इस पेड़ को हर साल राखी बांधती हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की नन्ही पर्यावरण प्रेमी को सलाम। जनजातीय घाटी की कल्पना ठाकुर का पेड़ों के प्रति बचपन से ही ऐसा लगाव था कि मात्र तीन साल की उम्र में उसने देवदार पेड़ को ही अपना भाई बना लिया है। वह इस पेड़ को हर साल राखी बांधती हैं। 11 साल की

विज्ञापन


कल्पना अब तक कोउश और बिलो प्रजाति के 60 पेड़ लगा चुकी हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर भी पौधा रोपेंगी। लाहौल-स्पीति के मूलिंग गांव की इस नन्ही पर्यावरण प्रेमी को कई अवार्ड मिल चुके हैं। कल्पना मनाली के शशांक मॉडल स्कूल गोजरा में छठी कक्षा में पढ़ती हैं।

विज्ञापन

जहां सूखा पेड़ दिखे, नया पौधा रोप देती है

Special Story on World Environment Day 2016
कल्पना जहां भी सूखा पेड़ देखती हैं, वहां नया पौधा रोप देती हैं। - फोटो : अमर उजाला

वह जहां भी सूखा पेड़ देखती हैं, वहां नया पौधा रोप देती हैं। कल्पना के पर्यावरण के प्रति स्नेह देखकर सहेलियां भी आज उनके साथ कदम बढ़ा रही हैं। तीन वर्ष की उम्र में कल्पना ने मनाली के अलेऊ में अपने दूसरे घर के सामने देवदार का पौधा रोपा और अपना भाई

न होने पर पेड़ को अपना भाई बना लिया। वह पेड़ की नियमित देखभाल करती हैं। वह पेड़ को देखे बिना नहीं रह सकती है। कल्पना के पिता किशन लाल ने बताया कि कल्पना को कहीं सूखा पेड़ नजर आए तो वह उस जगह पर दूसरा पौधा लगाने की जिद्द करती हैं।

कौन-कौन से अवार्ड मिले

Special Story on World Environment Day 2016
नन्ही पर्यावरण प्रेमी कल्पना - फोटो : अमर उजाला

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक और देवदार का पौधा रोपेंगी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया, एसडीएम केलांग सुरजीत सिंह राठौर, एसडीएम उदयपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने पर्यावरण के प्रति स्नेह और अन्य बच्चों के लिए भी मार्गदर्शक के रूप में मिसाल बनी कल्पना ठाकुर को शुभकामनाएं दी हैं।

- देहरादून में ट्री ऑफ लाइफ अवार्ड मिला
- हिमालयन एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समिति ने वृक्ष मित्र अवार्ड दिया
- जिला और स्कूल स्तर पर भी कई प्रोत्साहन अवार्ड मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed