{"_id":"bbb5ca1ac823dbfa3eb2754d322213db","slug":"special-story-on-karva-chauth-vrat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 साल की कलां ने 102 साल के जय के लिए रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 साल की कलां ने 102 साल के जय के लिए रखा व्रत
विनोद शर्मा/अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
जन्म-जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा... इस गाने की पंक्तियां 70 बसंत एक साथ देख चुके इस जोड़े पर बिलकुल सटीक बैठती हैं। जी हां! सुनने में यह थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है। जयसिंहपुर के इस बुजुर्ग जोड़े ने शुक्रवार को अपना 70वां करवाचौथ मनाया।
विज्ञापन
जिला मंडी की तहसील सरकाघाट से आकर पंचरुखी में बसने वाले जय सिंह(102) की लंबी उम्र के लिए उसकी पत्नी कलां देवी(92)ने भी करवाचौथ का व्रत रखा। शादी के 70 बसंत साथ-साथ देखने वाले इस जोड़े में कभी भी किसी बात को लेकर मनमुटाव नहीं हुआ। आपस में प्यार से रहने वाले जय सिंह अपने जमाने में ट्रांसपोर्टर हुआ करते थे।
विज्ञापन
जय सिंह के दो बेटे बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं, एक बेटा बीएसएफ में सेवाएं दे रहा है। बुजुर्ग दंपति का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव में भी वह दोनों पोते पोतियों या किसी और पर निर्भर नहीं हैं। दोनों अभी भी अपने सारे काम खुद ही करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन