फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special story on holi celebration in mandi himachal pradesh

परंपरा! होली पर मायके से जाती है बहन-बेटियों के लिए रोटी

Fri, 25 Mar 2016 09:07 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 25 Mar 2016 09:07 AM IST
सार

  • मंडी के सुकेत में अनोखी परंपरा, बहन-बेटियों के घर जाना जरूरी
  • परिवार के सदस्य टोलियों में जाते हैं रिश्तेदारों के साथ होली खेलने

विज्ञापन
special story on holi celebration in mandi himachal pradesh
मंडी जिले में यह परंपरा काफी समय से निभाई जा रही है। - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में होली की अनोखी परंपराएं हैं। मंडी जिले के सुकेत इलाके में होली पर बहन-बेटियों को रोटी मायके से भेजी जाती है। बहन-बेटियों को होली के दिन मायके के बांटा (रोटी) का खास इंतजार रहता है। मायका पक्ष से होली पर बहन-बेटी के घर किसी एक जाना जरूरी होता है। टोलियों में लोग रिश्तेदारों और आस पड़ोस में होली मनाते हैं।

विज्ञापन


बहन-बेटियों के घर जो रोटी भेजी जाती है, उसे बांटा कहते हैं। बांटे में देशी घी से बनी नमकीन और मीठी रोटियां होती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि मायके की जमीन में उगी फसल का शेयर इस बांटे के रूप में बेटियों को प्रतीक के रूप में दिया जाता है।

विज्ञापन

होली पर मिटते हैं सारे गिले-शिकवे

special story on holi celebration in mandi himachal pradesh
85 वर्षीय इंद्र सिंह कहते हैं कि वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी बरकरार है। - फोटो : डेमो पिक

सुकेत क्षेत्र की शाकरा पंचायत के उपप्रधान ललित कुमार और 85 वर्षीय इंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में बहन पिता की संपत्ति का अपना हिस्सा अभी भी भाई को ही देती है। ऐसे में वर्षों से चल रही यह परंपरा अभी बरकरार है। बहन-बेटियों को ‘बांटा’ पहुंचाने के चलते होली पर क्षेत्र के हर घर में कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं।

सुकेत क्षेत्र में पुराने गिले-शिकवे भी होली पर मिट जाते हैं। यदि आस पड़ोस में पहले किसी से झगड़ा या मन मुटाव हुआ हो तो होली के दिन एक-दूसरे पर रंग डाल कर सुलह कर ली जाती है। टोलियों में लोग दोनों पक्षों को एक-दूसरे को रंग लगाने के लिए कहते हैं। रंग लगाकर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के गले लगकर गिले-शिकवे मिटाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed