Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Special recruitment drive for Bima Sakhi Yojana on 4th

Shimla News: बीमा सखी योजना के लिए विशेष भर्ती अभियान 4 को

Fri, 25 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Special recruitment drive for Bima Sakhi Yojana on 4th
मालरोड शाखा कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

पहले साल प्रति माह 7,000 रुपये तक मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बीमा सखी योजना के तहत चार मई को मालरोड शाखा कार्यालय में एक विशेष भर्ती अभियान का आयोजन किया जाएगा। विकास अधिकारी मंदीप कंवर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

यह पहल महिलाओं को न केवल आय अर्जित करने का साधन प्रदान करेगी बल्कि उन्हें अपने समुदाय में बीमा सेवाओं के प्रति जागरुकता फैलाने में भी मदद करेगी। इस योजना के तहत चयनित महिलाओं को पहले वर्ष प्रति माह 7,000, दूसरे वर्ष 6,000 और तीसरे वर्ष 5,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए मंदीप कंवर मोबाइल के नंबर 94184-84830 पर संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक महिलाएं सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक अपने दस्तावेजों के साथ पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए दसवीं कक्षा और उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होंगे। पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 710 रुपये निर्धारित किया है। बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेज सकती हैं। इस योजना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। विशेष रूप से जिस स्वयं सहायता समूह से चार महिलाएं बीमा सखी के रूप में चयनित होंगी उस समूह को मालरोड स्थित शाखा शाखा में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article