{"_id":"6af30e5191e941d7b50e1510","slug":"special-opd-for-spina-bifida-to-be-held-on-the-14th-at-igmc-shimla-news-c-19-sml1002-818053-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी में स्पाइना बिफिडा \nकी 14 को लगेगी विशेष ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी में स्पाइना बिफिडा की 14 को लगेगी विशेष ओपीडी
विज्ञापन
स्पाइना बिफिडा से पीड़ित बच्चों का होगा चेकअप
ओपीडी ब्लॉक के कमरा नंबर 206 में सुबह 10 होगी शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्पाइना बिफिडा से पीड़ित 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 14 नवंबर को विशेष ओपीडी लगेगी।
सीएमई एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत इस ओपीडी में अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 206 में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक बच्चों की जांच करेंगे। इस दौरान बीमारी की स्थिति का आकलन भी किया जाएगा। आईजीएमसी के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार ठाकुर ने बताया कि स्पाइना बिफिडा एक जन्मजात बीमारी है, जिसमें बच्चे की रीढ़ की हड्डी पूरी तरह विकसित होकर बंद नहीं हो पाती। इस कारण स्पाइनल कॉर्ड और नसें प्रभावित हो सकती हैं। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों को चलने-फिरने, पेशाब और मल त्याग से संबंधित समस्याएं होती हैं। आईजीएमसी में वर्ष 2018 से ऐसे बच्चों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक करीब 45 बच्चों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इस विशेष ओपीडी का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के गरीब और जरूरतमंद बच्चों तक उपचार की सुविधा पहुंचाना है, जिन्हें उचित उपचार और मार्गदर्शन नहीं
मिल पाता।
डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्पाइना बिफिडा फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिन बच्चों को चलने-फिरने में परेशानी होती है, उनके लिए जरूरत के अनुसार कस्टमाइज्ड व्हीलचेयर, ब्रेसेस और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने में मदद की जाएगी। बच्चों की शारीरिक जरूरतों के अनुसार माप लेकर यह उपकरण निशुल्क या कम कीमत पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। ओपीडी में आईजीएमसी, टांडा और पीजीआई में उपचार या ऑपरेशन करवा चुके 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी जांच और परामर्श की सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को स्पाइना बिफिडा पर एक अकादमिक सत्र भी आयोजित किया जाएगा। डॉ. राजकुमार ठाकुर ने प्रदेशभर के स्पाइना बिफिडा से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को ओपीडी में लाकर उनकी जांच करवाएं और विशेषज्ञों से उचित परामर्श लें।