फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special gram sabha in himachal on water conservation issue

हिमाचल में इस दिन बुलाई विशेष ग्रामसभा, बताएंगे कैसे बचाएं पानी

Sat, 15 Jun 2019 11:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
special gram sabha in himachal on water conservation issue
प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसून आने से पहले ही लोगों को बारिश के पानी का ज्यादा से ज्यादा संचय करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मोदी ने हिमाचल समेत देशभर की सभी ग्राम सभाओं के सरपंचों के नाम पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


पत्र में सरपंच के जरिये पंचायत के हर व्यक्ति से वर्षा का जल संचय पर व्यापक विचार करने को कहा है। इस पत्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 22 जून को प्रदेश की हर पंचायत में विशेष ग्राम सभा होगी।
विज्ञापन


इसमें प्रधानमंत्री का पंचायत के सभी लोगों के नाम भेजा पत्र पढ़ा जाएगा। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि सरपंच इस पत्र को पढ़ेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री ने अपील की है कि ऐसे प्रबंध करें, जिससे बारिश के पानी का ज्यादा संचय हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभा की फोटोग्राफी होगी, कई कार्यक्रम भी होंगे

 इसके लिए खेतों की मेड़ बंदी, नदियों और धाराओं में चेक डैम के निर्माण और तटबंधी, तालाबों की खोदाई और सफाई, वृक्षारोपण और जलाशयों का बड़ी संख्या में निर्माण हो।

इससे खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में ही संचयित हो जाएगा। पंचायती राज विभाग ने उपायुक्तों के माध्यम से सभी सरपंचों को इस पत्र की प्रतियां पहुंचाना शुरू कर दी हैं। साथ ही विशेष ग्रामसभा के लिए भी निर्देश दे दिए हैं।

हर ग्राम सभा की फोटो खींचकर जल शक्ति मंत्रालय को भेजी जाएगी। साथ ही गांव व स्कूल स्तर पर जल संचय को प्रोत्साहित करने के लिए नुक्कड़ नाटक, गीत और नृत्य कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed