{"_id":"61b75c39d3deb4372c2b038f","slug":"special-exhibitions-education-department-will-make-pm-modi-aware-of-every-ghar-pathshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष प्रदर्शनियां: पीएम मोदी को हर घर पाठशाला से अवगत करवाएगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष प्रदर्शनियां: पीएम मोदी को हर घर पाठशाला से अवगत करवाएगा शिक्षा विभाग
Mon, 13 Dec 2021 10:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:52 PM IST
सार
शिक्षा विभाग ने कोरोना संकट के दौरान ऑनलाइन हुई पढ़ाई की जानकारी देने का प्रस्ताव तैयार किया है। आने वाले दिनों में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस बाबत बैठक होगी। इस बैठक में प्रदर्शनियों को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 27 दिसंबर को शिक्षा विभाग हर घर पाठशाला कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करवाएगा। 27 दिसंबर को मंडी के पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। शिक्षा विभाग ने कोरोना संकट के दौरान ऑनलाइन हुई पढ़ाई की जानकारी देने का प्रस्ताव तैयार किया है। आने वाले दिनों में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस बाबत बैठक होगी। इस बैठक में प्रदर्शनियों को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्कूलों के बंद होते ही ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाई थी। इसके लिए हर घर पाठशाला कार्यक्रम चलाया गया। विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई गई। कई शिक्षकों ने लाइव कक्षाएं भी लगाईं। विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही ली गई। वर्ष 2021 के दौरान भी यह कार्यक्रम जारी रहा। अक्तूबर से स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हुई हैं। प्रदेश सरकार की ओर से चलाया गया हर घर पाठशाला कार्यक्रम काफी सफल रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इसे प्रधानमंत्री से अवगत करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन