फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special arrangements for burning cases on the occassion of Diwali in IGMC.

IGMC: दिवाली पर आन कॉल उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

Wed, 22 Oct 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Oct 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
special arrangements for burning cases on the occassion of Diwali in IGMC.

दिवाली पर आगजनी और पटाखे से जलने की घटनाओं की आशंका के मद्देनजर अस्पताल के आपदा प्रबंधन और इमरजेंसी वार्ड को तैयार रहने को कहा है। राजधानी के आईजीएमसी अस्पताल में बर्न वार्ड अलग से है। दिवाली की रात आमतौर पर आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन


इस दिन पटाखे से जलने वालों की तादाद अधिक होती है। अस्पताल प्रशासन ने डाक्टरों को दिवाली की रात मुस्तैद रहने को कहा है। इस दिन डाक्टरों की ड्यूटी बढ़ा दी है। वरिष्ठ डाक्टरों को आन कॉल उपलब्ध रहने को कहा है। जूनियर और सीनियर रेजीडेंट को भी अस्पताल में रहने को कहा है। आपातकालीन वार्ड के बिस्तर तैयार रखने और साफ सफाई करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोगों को सलाह दी है कि पटाखे चलाते समय थोड़ी एहतियात बरतें। आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि कम तीव्रता के पटाखे से कान के परदे सुरक्षित रहते हैं। आंख में चोट लगने पर आंख को मले नहीं। अस्पताल में सभी तरह के इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed