फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special app for tourist.

हिमाचल आने वाले सैलानियों की मदद करेगा ये ऐप

Wed, 24 Jun 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
special app for tourist.

हिमाचल आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को होटलों में कमरा लेने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने एचपी-टीडीसी नाम से मोबाइल ऐप लांच किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के होटल कहां-कहां हैं, इनके फोन नंबर क्या हैं, होटल में कमरों की उपलब्धता क्या है, इसका पता लगाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। गूगल प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड करने के बाद हर जानकारी मोबाइल फोन में मिलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश में कहां-कहां पर्यटक स्थल हैं। यहां कैसे पहुंचना है, इसका अपडेट भी मोबाइल फोन देगा। एनआईसी ने पर्यटन निगम के लिए यह ऐप तैयार किया है। बुधवार को निगम के प्रबंध निदेशक मोहन चौहान ने ऐप लांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमाचल में घूमने का प्रोग्राम बना रहे लोगों के लिए यह ऐप लाभदायक होगा। देश-विदेश के किसी भी कोने से स्मार्ट फोन यूजर ऐप का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकेंगे। मोबाइल ऐप मैप के माध्यम से सैलानियों को होटल तक पहुंचने का रास्ता भी दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed