{"_id":"5bd01dddbdec2269695d90dd","slug":"spain-paraglider-josh-missing-from-bir-billing-rescued-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन के पायलट को एयर लिफ्ट कर किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेन के पायलट को एयर लिफ्ट कर किया रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलिंग घाटी से पिछले शुक्रवार को टेक ऑफ करने वाले स्पेन के 53 वर्षीय पायलट जोश लुइस को बचाव दल ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर लिया है। बीड़ स्थित पीएचसी लाए गए पायलट को स्वस्थ घोषित किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले शुक्रवार को बिलिंग से उड़ान भरने के बाद पायलट जोश लापता हो गया था। बंदला की पहाड़ियों में उन्हें मंगलवार को तलाश लिया गया। लेकिन अनुकूल मौसम के इंतजार में बुधवार को एयरलिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को जोश को कंबल, दवाइयां और खाने का सामान पहुंचाया गया था। जोश की तलाश के दौरान ही बचाव दल को सिंगापुर के पायलट का शव नजर आया था, जिसे मंगलवार को लिफ्ट कर लिया गया था। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि स्पेन के पायलट जोश को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन