{"_id":"69e0d1a153e03d049f072942","slug":"south-superstar-nagarjuna-arrives-in-manali-for-movie-shooting-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे मनाली
Thu, 16 Apr 2026 05:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/नग्गर।
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/नग्गर।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:40 PM IST
सार
स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हैं।
विज्ञापन
मनाली में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुल्लू-मनाली में इन दिनों फिल्मी हलचल तेज हो गई है। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन मनाली पहुंच गए हैं। बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा के निदेशक नकुल खुल्लर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या रमेश भी मौजूद रहीं। स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियो की ओर से किया जा रहा है। इसका निर्देशन कार्तिक आर कर रहे हैं। फिल्म में कैमरामैन राजा महादेवन हैं।फिल्म की शूटिंग अगले कुछ दिनों तक लाहौल के कोकसर, नग्गर और मनाली के खूबसूरत स्थलों पर की जाएगी। बॉलीवुड और साउथ के फिल्मी सितारों की मौजूदगी से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन