द. अफ्रीका का भारत दौरा, पहले मैच में ही बनेगा रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर और अक्तूबर में शुरू होने वाली भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का पहला टी-20 मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होगा। 2 अक्तूबर को क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले टी-20 मैच के साथ ही एचपीसीए एक और तमगा हासिल कर लेगा।
2 अक्तूबर को एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच की मेजबानी पहली बार करेगा। तिथि तय होने के साथ ही एचपीसीए ने मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों और मेहमानों को ठहराने से लेकर दर्शकों के मनोरंजन के लिए काम किया जा रहा है।
बरसात के बाद मैदान और पिच संवारने का काम शुरू हो जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम की क्षमता करीब 20 हजार दर्शकों की है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में धर्मशाला में 2 अक्तूबर को क्रिकेट का रोमांच अप्रत्याशित होने वाला है।
एचपीसीए ने शुरू की तैयारियां
वहीं, 2 अक्तूबर को टी 20 मैच की तिथि घोषित होने के साथ ही धर्मशाला-मैकलोडगंज के होटल कारोबारियों सहित पर्यटन व्यवसायियों की बांछें खिल गई हैं। पर्यटन कारोबारियों को इस बार भी मैच के दौरान अच्छा खासा कारोबार होने की उम्मीद है। इससे पहले धर्मशाला में आईपीएल मैच न होने से पर्यटन कारोबारी मायूस थे।
एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा का कहना है कि धर्मशाला में 2 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बारिश खत्म होने के बाद मैदान संवारने का काम शुरू होगा।
खेल में जबरदस्त रोमांच के लिए एचपीसीए बढ़िया मैदान और विकेट देगा। टी-20 मैच आयोजित होने से हिमाचल में पर्यटन की संभावनाएं और बढ़ेंगी। छोटे से शहर धर्मशाला को टी-20 मैच की मेजबानी का मौका देने के लिए एचपीसीए बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और सचिव अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करता है।