फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sound and Fire Proof Community Hall at Fagli, Shimla.

शिमला के फागली में बनेगा हिमाचल का सबसे खास सामुदायिक भवन

Thu, 23 Mar 2017 02:23 PM IST
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Mar 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Sound and Fire Proof Community Hall at Fagli, Shimla.

शिमला के फागली में हिमाचल का पहला साउंड, फायर और वाटर प्रूफ सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग पौने सात करोड़ की लागत से ग्रीन भवन के मापदंडों पर थ्री स्टार रेटिंग के अनुसार इसका निर्माण कर रहा है। निर्माणाधीन दो मंजिला इस भवन में खिलाड़ियों के लिए टेबल टेनिस हॉल के साथ व्यायाम करने के लिए जिम और वीआईपी कमरे भी बनेंगे।

विज्ञापन


आधुनिक भवन में 400 वर्ग मीटर का हॉल और नवीनतम प्रणाली के शीशे और छत में चादरों का प्रयोग किया गया है। भवन के बाहर 50 गाड़ियों को पार्क करने की जगह मौजूद होगी। भवन के फर्श में ग्राउंड फ्लोर से टॉप फ्लोर तक ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि भवन का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू कर सकते हैं।
विज्ञापन


भवन पूरी तरह से साउंड प्रूफ होगा। भवन की छत में दो लेयरों में गालवेलयुमा शीट की चादरें लगाई गई हैं। फेनसटा खिड़कियां जिसमें 6 एमएम के डबल ग्लास शीशे, जिसके बीच में 12 एम्पेयर की जगह मौजूद है। भवन के भीतर हॉल की सीलिंग में अकौस्टिक फाल्स और कैल्शियम फाल्स सीलिंग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेनलेस स्टील के साथ शीशे का प्रयोग किया गया है। भवन में इस निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने से भवन पूरी तरह से साउंड प्रूफ बन जाएगा। बाहर से किसी तरह की आवाज अंदर नहीं आएगी और न ही अंदर की आवाज बाहर जाएगी। 

हीटिंग सिस्टम से लैस होगा 
भवन भीतर से हीटिंग सिस्टम से लैस होगा। भवन को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि सर्दियों में भवन के भीतर न ही ठंड महसूस होगी और न ही गर्मियों में गर्मी। भवन की दीवारों में एएसी ब्लाकों के बीच एक्सपीएस बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है जो हर तरह से वाटर और फायर प्रूफ है। 

आग लगने भवन होगा पूरी तरह सुरक्षित  
भवन का निर्माण इस तरह से किया गया हे कि आग लगने पर भी पूरी तरह से सुरक्षित होगा। रिसाइकिल मैटीरियल से तैयार फायर प्रूफ निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। स्प्रिंकलर फिट किए गए हैं जो आग लगने पर पानी की बौछार करेंगे। भवन में फायर अलार्म और लाइटनिंग कंडक्टर भी लगे हैं। आग लगने पर तुरंत सायरन बजायेगा। एक लाख लीटर की क्षमता वाला पानी का टैंक बनाया गया है।


जीआरसी स्क्रीन से भवन में लगेंगे चार चांद 
भवन की सुंदरता बढ़ाने के लिए भवन के बाहर दीवारों में जीआरसी स्क्रीन लगाई गई है। भवन के भीतर 9 किस्मों की स्क्रीन प्रींटिड डिजिटल टाइल फ्रेम लगाई गई है। भीतर और बाहर एलइडी लाइटों का इस्तेमाल किया गया है। टीटी रूम में फर्श में रबर फ्लोरिंग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed