फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Soon after marriage the new bride abscond leaving the groom in poanta himachal, case registered, read the whole matter

Bride Abscond After Marriage: शादी के तुरंत बाद दूल्हा छोड़ नई नवेली दुल्हन फरार, मामला दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 02 Jun 2022 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jun 2022 08:42 PM IST
सार

विवाह के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। नई नवेली दुल्हन शादी के तुरंत बाद पैसा ऐंठकर फरार हो गई। 

विज्ञापन
Soon after marriage the new bride abscond leaving the groom in poanta himachal, case registered, read the whole matter
नई नवेली दुल्हन फरार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाह के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना पांवटा साहिब में पहुंचा है। गिरोह ने हरियाणा के करनाल के एक परिवार को ठगी का शिकार बनाया। नई नवेली दुल्हन शादी के तुरंत बाद पैसा ऐंठकर फरार हो गई। मामला बीते माह का है। पीड़ित परिवार ने अब शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। करनाल के गांधीनगर 215/5 निवासी ओम प्रकाश पुत्र मुलखराज ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा कि वह अपने छोटे बेटे कमल की शादी के लिए लड़की की तलाश में थे। कुछ दिन पहले करनाल के एक व्यक्ति ने रेखा नामक महिला का मोबाइल दिया। कहा कि महिला उत्तराखंड के विकासनगर के एटनबाग की रहने वाली है।

विज्ञापन


महिला से टेलीफोन पर बात हुई तो शादी कराने के बदले एक लाख रुपये की मांग रखी। उन्होंने अपने लड़के की फोटो महिला को भेज दी। महिला ने भी लड़की की फोटो मोबाइल पर भेजी। इसके बाद परिवार वालों ने फोटो देखकर रजामंदी दी। शादी गत माह तीन मई को पांवटा के विश्वकर्मा मंदिर में तय की गई। तय तारीख के अनुसार उनका परिवार पांवटा पहुंचा और रेखा के साथ उसकी सहेली सोनू, कथित दुल्हन रानिता भी पहुंचे। पूरे विधि विधान के साथ कमल की शादी दुल्हन रानिता से हो गई। शादी की वीडियो भी मोबाइल पर बनाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी रेखा ने एक लाख राशि देने पर 11,000 रुपये की मांग इनाम के तौर पर की। गूगल पे से ये राशि भी चुकाई गई। इसके बाद रेखा की सहेलियां दुल्हन के लिए कपड़े खरीदने की जिद करने लगीं। इस बीच आरोपी महिला व उसकी सहेलियों के साथ दुल्हन भी गुरुद्वारा के सामने वाली गली से कार लेकर फरार हो गईं। उन्होंने कहा कि शर्म के मारे परिवार थाने में भी नहीं पहुंचा। इस बीच दुल्हन के घर न पहुंचने और मोबाइल बंद आने पर इस गिरोह का पता चला। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed