फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sonin law created a ruckus at his in-laws' house at night, threw a trolley in the drain in an attempt to commi

Hamirpur News: जमाई ने रात को ससुराल में किया हंगामा, नाले में गिरा दी जीप; पत्नी को ले जाना चाहता था घर वापस

Thu, 16 Jan 2025 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jan 2025 07:33 PM IST
सार

 हमीरपुर जिले के पुलिस चौकी गलोड़ के तहत दामाद ने रात को ससुराल में हगांमा कर दिया। इसके बाद आत्महत्या के प्रयास में उसने अपनी गाड़ी को 150 फुट गहरे नाले में गिरा दिया। 

विज्ञापन
Sonin law created a ruckus at his in-laws' house at night, threw a trolley in the drain in an attempt to commi
ruckus hamirpur - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस चौकी गलोड़ के तहत ढो गांव जमाई ने रात को ससुराल में हगांमा किया। यहां पर पत्नी और ससुराल पक्ष से बहसबाजी करने के बाद उसने 150 फीट गहरे नाले में ट्राला जीप को भी गिरा दिया। गनीमत रही कि ट्राला चील के पेड़ों से टकराकर रूक गया। घटना रात एक बजे की है। आरोपी पूर्व सैनिक है जोकि अब ट्राला जीप चलाता है।

विज्ञापन


ढगो निवासी का व्यक्ति का जमाई निवासी गांव कोटला कलां जिला ऊना घर आया था। रोशन लाल की बेटी और जमाई के बीच विवाद चला रहा था। तंग आकर बेटी मायके आ गई। आरोपी पूर्व सैनिक है और अपनी पत्नी को अपने साथ घर ले जाने की जिद्द कर रहा था। आरोप है कि वह हर किसी को धमका रहा था जिस कारण आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान घर का सामान भी तोड़ दिया। वह तैश में आकर ट्राला जीप को को नाले से गिराने की बाते करने लगा और 150 फीट गहरे नाले में गिरा दिया। चारों ओर चीखोंपुकार मच गई। गनीमत यह रही कि ट्राला जीप कुछ ही दूरी पर चील के पेड़ों से टकरा गया। लोगों ने व्यक्ति को जीप से बाहर निकाला गया और
विज्ञापन


सूचना गलोड़ पुलिस को दी। गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी शशिकांत अन्य पुलिस कर्मियों क साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के बयान दर्ज किये और जतिंद्र को पुलिस चौकी में लाया गया है। आशंका है कि व्यक्ति ने शराब पी थी। पुलिस ने व्यक्ति का मेडिकल करवाया है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। व्यक्ति का गलोड़ अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed