{"_id":"59f18dac4f1c1bd8538b92ed","slug":"sonia-gandhi-rally-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सोनिया की एक, राहुल गांधी की होंगी दो रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सोनिया की एक, राहुल गांधी की होंगी दो रैलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हिमाचल में चुनावी रैलियां लगभग तय हो गई हैं। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं की तीन रैलियां करवाने की तैयारी है। सोनिया गांधी की एक जबकि राहुल की दो रैलियां होनी हैं।
विज्ञापन
रैलियों को कहां-कहां करवाया जाना है, यह प्रदेश कांग्रेस पर छोड़ा गया है। बुधवार तक पार्टी की ओर से रैलियों के स्थान तय किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने बताया कि दोनों वरिष्ठ नेताओं की तीन रैलियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में 9 नवंबर को मतदान होना है। इसे देखते हुए पार्टी चाह रही है कि 4 नवंबर के बाद सोनिया और राहुल गांधी की रैलियां कराई जाएं। हालांकि, हिमाचल में स्टार प्रचारकों का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हिमाचल पहुंच गए हैं। 27 अक्तूबर के बाद केंद्रीय नेता हिमाचल की ओर अपना रुख कर देंगे।
शिमला और जिला कांगड़ा में हो सकती है राहुल की रैली
सूत्र बताते हैं कि पार्टी राहुल गांधी की रैलियां जिला शिमला और कांगड़ा में करवाना चाहती है। इसका कारण कांगड़ा जिले में सर्वाधिक 15 सीटें हैं और शिमला जिले में भी 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। मंडी जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली हो सकती है।