फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sonia gandhi in shimla to visit priyanka dream home

बेटी का आशियाना देखने शिमला पहुंची सोनिया गांधी, 3 दिन तक रुकेंगी

Thu, 22 Mar 2018 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 22 Mar 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi in shimla to visit priyanka dream home

राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा का शिमला के निकट छराबड़ा में निर्माणाधीन आशियाना देखने पहुंची। सोनिया गांधी ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर हवाई मार्ग से किया, उसके आगेसड़क मार्ग से छराबड़ा पहुंची। बताया जा रहा है कि तीन दिन छराबड़ा में रहने के बाद वे शुक्रवार दोपहर को दिल्ली रवाना होंगी। 

विज्ञापन


सोनिया गांधी के शिमला आने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमा उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद हो गया। भवन के आसपास के इलाके सील किए गए। किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों को भी पूछताछ के बाद घर भेजा गया। करीब 11 बजे सोनिया होटल वाइड फ्लावर हॉल पहुंची। 

विज्ञापन

2008 से चल रहा काम

sonia gandhi in shimla to visit priyanka dream home

दोपहर तक उन्होंने होटल में आराम किया। शाम के वक्त उन्होंने प्रियंका के आशियाना का मुआयना किया। उन्होंने भवन में काम करने वाले मजदूरों से छत के आकार के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बारे में भी मजदूरों के साथ चर्चा की। छराबड़ा स्थित प्रियंका का यह आशियाना दो मंजिला है।

बताया जाता है कि इसमें भीतरी सजावट का काम देवदार की लकड़ी से हो रहा है। मकान की छत पारंपरिक पहाड़ी शैली की स्लेट पोश लगाई जा रही है। आशियाना गांधी परिवार का है इसलिए इसके निर्माण को लेकर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है।

वर्ष 2008 में प्रियंका वाड्रा के इस मकान का काम शुरू हुआ था। प्रियंका को उस समय इस पर काम कर रही कंपनी का काम पसंद नहीं आया। इसके चलते मकान का ढांचा भी गिराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed