फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sonia gandhi have black money account

'सोनिया गांधी के भी हैं कालेधन के विदेशी खाते'

Wed, 23 Apr 2014 10:31 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 23 Apr 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi have black money account

कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने विदेशों में कालेधन पर सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपीए सरकार को लगी फटकार केंद्र की गरिमा को कलंकित करने वाली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2011 में ही केंद्र सरकार को उन सात हजार खातों के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिन्हें जर्मनी ने सार्वजनिक किया था। शांता कुमार ने सीधे तौर पर काले धन पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया कि सबसे ज्यादा खाते कांग्रेस के नेताओं के हैं।
विज्ञापन


इनमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी व उनके परिवार के लोगों के खाते भी शामिल हैं। इसी कारण यूपीए सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद तीन साल तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सड़कों की खस्ताहालत

sonia gandhi have black money account

उन्होंने कहा कि वह शिमला में भी यह बात स्पष्ट कह चुके हैं, मगर कांग्रेस इसका जवाब नहीं देती। अगर उनकी बात झूठी होती तो उन पर कबका मानहानि का मुकदमा कर दिया गया होता।

शांता कुमार यहां संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। शांता कुमार ने प्रदेश की सड़कों की खस्ताहालत पर कहा कि प्रदेश सरकार चुनावों के समय भी सड़कों की हालत नहीं सुधार सकी। सड़कों की स्थिति भी लोस चुनाव में बड़ा रोल अदा करेगी।

इस बार के लोस चुनावों यह भ्रम टूटने वाला है कि प्रदेश में जिसकी सरकार होती है उसके ही एमपी जीत दर्ज करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में बदलाव की छटपटाहट है। उनका फोकस दिल्ली पर है और वे इस बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं।

अचानक आमने-सामने आए शांता, प्रतिभा

sonia gandhi have black money account

स्थानीय इरावती होटल के बाहर उस समय राजनीति का अलग रंग देखने को मिला जब दो विरोधी पार्टियों के प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। ये प्रत्याशी थे, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार व मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह।

जब ये दोनों आमने-सामने आए तो उन्होंने एक-दूसरे का हाथ-जोड़ कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिभा सिंह के साथ वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और शांता कुमार के साथ सदर के विधायक वीके चौहान भी मौजूद थे।

सभी ने एक-दूसरे से मिलने के बाद कुछ पल हंसी-ठिठोली करके बिताए और राजनीति में शालिनता का परिचय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed