फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sonia gandhi fall ill in Shimla flies to delhi

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, बेटी का आशियाना देखने पहुंची थीं शिमला

Sat, 24 Mar 2018 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 24 Mar 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi fall ill in Shimla flies to delhi

बेटी प्रियंका वाड्रा का आशियाना देखने शिमला के छराबड़ा आई राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई। आईजीएमसी शिमला से डाक्टरों की एक टीम ने उनका होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल छराबड़ा में चैकअप किया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ रात ही में उन्हें सड़क मार्ग से चंडीगढ़ ले जाया गया।

विज्ञापन


पीजीआई में करीब 10 मिनट तक चैकअप के बाद पंचकूला के एक होटल में आराम किया। विशेष विमान से सोनिया दिल्ली रवाना हुई। बताया जा रहा है कि गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोनिया गांधी के बीमार होने के बाद शिमला से दिल्ली तक अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन


एसपीजी ने आईजीएमसी के आपातकालीन विभाग से लेकर स्पेशल वार्ड का भी मुआयना किया, लेकिन सोनिया ने शिमला के बजाए गंगाराम अस्पताल में ही उपचार करना उचित समझा। सात को 12 बजे होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल से आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद को फोन आया और 108 एंबुलेस के साथ एक डाक्टर की हामी भरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर रमेश स्वयं 108 लेकर ढली ही पहुंचे थे कि सोनिया का काफिला यहां से गुजरना शुरू हो गया। डाक्टर रमेश भी उन्हें छोड़ने चंडीगढ़ तक गए। सूत्र बताते हैं कि जिस दिन सोनिया छराबड़ा पहुंची उसी दिन से उन्हें सर्दी लग गई। उन्हें बुखार हो गया। रक्तचाप बढ़ रहा था। ऐसे में निजी डाक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

नवरात्र में प्रियंका के साथ पूजा में शामिल होने पहुंची थी सोनिया

sonia gandhi fall ill in Shimla flies to delhi

जैसे ही एसपीजी को सोनिया गांधी के बीमार होने और उन्हें दिल्ली ले जाने की सूचना मिली शिमला से लेकर दिल्ली तक हाई अलर्ट जारी किया गया। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों को सोनिया गांधी के जाने की वायरलेस होती रही।

सूत्र बताते हैं कि प्रियंका वाड्रा का छराबड़ा में आशियाना पूजन के लिए तैयार है। नवरात्र में यहां कन्याओं का पूजन किया जाना था। इसके चलते सोनिया अपनी बेटे के साथ इस पूजन में शामिल होने के लिए आई थीं। बीमारी के चलते प्रियंका को अपनी माता सोनिया के साथ वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed