फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sonia gandhi break the security in kullu rally

राहुल के बाद सोनिया गांधी ने किया ये खतरनाक काम!

Sun, 04 May 2014 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 May 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi break the security in kullu rally

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुल्लू दौरे के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। वह पुलिसकर्मियों को पीछे छोड़कर लोगों के बीच पहुंच गई और उनके साथ हाथ मिलाए व फोटो भी खिंचवाए।

विज्ञापन


दरअसल सोनिया गांधी मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में कुल्लू के ढालपुर मैदान में रैली को संबोधित करने के बाद एयरपोर्ट वापस लौट रहीं थीं।
विज्ञापन


जैसे ही सोनिया गांधी की गाड़ी रैली मैदान के बाहर एसबीआई चौक पर पहुंची, लोगों का हुजूम कांग्रेस का झंडा हिलाकर उनका अभिवांदन करने लगा। यह देख सोनिया गांधी भाव विभोर होकर गाड़ी से बाहर निकल आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान कुछ समझ पाते वे तेज कदमों के साथ बैरिकेड लांघ कर लोगों के बीच पहुंच गईं।

सोनिया गांधी को अपने बीच देखकर लोग खुशी के मारे झूमने लगे। उधर, हिमाचल पुलिस के जवानों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने भीड़ को दूर हट जाने को कहा। वहीं एसपीजी भी सोनिया गांधी के वाहन को उनके करीब ले गईं और उन्हें लेकर एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गईं।


राहुल गांधी ने भी तोड़ा था सुरक्षा घेरा

एक मई को सोलन में हुई रैली में राहुल गांधी ने भी सुरक्षा घेरा तोड़ दिया था। वे भी लोगों से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके बीच पहुंच गए थे। हालांकि, हिमाचल में सुरक्षा को लेकर ये नेता हमेशा ही बेफिक्र रहते हैं लेकिन जवानों को हर बार इन्हें जनता से दूर रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed