फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Some vehicles trapped in flood at ponta.

उफनती नदी में जा फंसी दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी, भागे बाराती

Mon, 11 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा/धौलाकुआं साहिब(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा/धौलाकुआं साहिब(सिरमौर) Updated Mon, 11 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Some vehicles trapped in flood at ponta.
खड्ड के बीच फंसी गाड़ी को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। - फोटो : अमर उजाला

दूल्हा-दूल्हन की गाड़ी अभी बारात के साथ वापस ही लौट रही थी कि अचानक उफान पर आई खड्ड (नदी) ने कई गाड़ियों को चपेट में ले लिया। दूल्हा दूल्हन की गाड़ी भी खड्ड के बीचोंबीच फंस गई। जलस्तर बढ़ता देख बाराती भागने लगे।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के पांवटा का है। यहां ग्राम पंचायत कुंडियों में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अजीवाला गांव से बारात वापस लौट रही थी। बरसाती खड्ड में अचानक जल स्तर बढ़ गया जिससे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी बीच में ही फंस गई।
विज्ञापन


काफी देर की मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह वाहन को बाहर निकाला। बारातियों की गाड़ियां भी बीच से बाहर निकाली गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुंडियों गुलाबगढ़ सड़क पर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बेहतर सड़क व पुल बनाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आक्रोशित लोगों को सड़क से हटा कर मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया गया। कुंडियों पंचायत प्रधान सर्वण सिंह ने कहा कि रविवार को राजबन से अजीवाला कॉलोनी में बरात पहुंची थी। क्षेत्र में मौसम साफ था।

गुस्साए लोगों ने सड़कमार्ग पर चक्का जाम कर दिया

Some vehicles trapped in flood at ponta.
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

नाचते गाते हुए हंसी खुशी से बारात विदाई की गई। बारात कॉलोनी से कुंडियों खड्ड से वापिस लौटने लगी। गाड़ियां बीच में पहुंची ही थीं कि कुंडियों बरसाती खड्ड में अचानक जल स्तर काफी बढ़ने लगा। वापिस राजबन लौट रही बारात वाले वाहन बीच में फंस गए।

इसमें दूल्हा-दुल्हन का वाहन शामिल था। ग्रामीणों में इससे हड़कंप मचा रहा। मौके पर एकत्र होकर ग्रामीणों ने साहस जुटा कर दूल्हा-दुल्हन के वाहन को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र व जंगलों में बारिश हुई होगी जिससे इस क्षेत्र के बरसाती खड्ड में अचानक इतना जल स्तर बढ़ गया।

मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कुंडियों- गुलाबगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों में आक्रोश है कि बरसाती खड्ड पर पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पांवटा से पुलिस टीम पहुंचने पर जाम खुलवा दिया गया।

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई। इसके बाद ग्रामीणों को सड़क से हटा कर जाम खुलवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed