फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Some road of shimla city will be close today due to tiring

जरूरी सूचना! आज शिमला शहर में बंद रहेंगे ये रूट

Tue, 29 Apr 2014 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Apr 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
Some road of shimla city will be close today due to tiring
टॉलैंड से खलीनी चौक होते हुए बाईपास को जाने वाली सड़क मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। मंगलवार को इस सड़क मार्ग की मैटलिंग होनी है।
विज्ञापन


इस दौरान पंथाघाटी, कसुम्पटी और न्यू शिमला से आने वाले बसें आईएसबीटी टुटीकंडी होकर चलेंगी। छोटी गाड़ियों की आवाजाही ब्राकहॉस्ट और बैम्लोई से हो सकेगी। एसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने शहरवासियों से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


टॉलैंड से खलीनी तक सड़क मार्ग की मरम्मत के चलते छोटा शिमला की ओर से आने वाली वाली जो बसें बाईपास को जाती हैं। उन्हें मंगलवार को ओल्ड बस स्टेंड होकर भेजा जाएगा। इस ओर से आने वाली छोटी गाड़ियों के चालक ब्राकहॉस्ट या बैम्लोई होकर बाईपास जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा ट्रैफिक प्लान


पंथाघाटी, न्यू शिमला से आने वाली बसें वाया आईएसबीटी होकर ओल्ड बस स्टेंड तक जाएंगी। इसी मार्ग से होकर बसें वापस जाएंगी। बाईपास से आने वाले छोटी गाड़ियों के चालक कनलोग से बैम्लोई की ओर आ सकेंगे।


सर्कुलर रोड पर मंगलवार को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बहुत जरूरत पर ही छोटी गाड़ियों में सफर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed