Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Soldier recruitment: Jammer will be used in written examination

सिपाही भर्ती: लिखित परीक्षा में होगा जैमर का इस्तेमाल

Sun, 01 Nov 2020 10:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 Nov 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Soldier recruitment: Jammer will be used in written examination
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1300 से ज्यादा पदों के लिए होने वाली भर्ती में इस बार भी लिखित परीक्षा के दौरान जैमर लगाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस बार भी लिखित परीक्षा में 50 हजार से ज्यादा युवा भाग ले सकते हैं। ऐसे में पिछली भर्ती के दौरान हुई चूक का अभी से अध्ययन किया जा रहा है। साल 2019 की भर्ती के दौरान लिखित परीक्षा में कई ऐसे लोगों को पकड़ा गया था, जो फोन और आधुनिक उपकरणों की मदद से हाइटेक नकल करने का प्रयास कर रहे थे। मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। परीक्षा में हाइटेक निकल की बात सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन


विपक्ष ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए तो सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अलावा सभी विभागों में होने वाली बड़ी भर्ती के दौरान जैमर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने दोबारा हुई लिखित भर्ती परीक्षा के दौरान जैमर का प्रयोग किया था। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में कंडक्टर भर्ती के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल और व्हाट्सएप के जरिये पेपर बाहर भेजने की घटना सामने आने के बाद मुख्यालय ने कांस्टेबल भर्ती को फुलप्रूफ रखने को अभी से शुरू कर दिया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि केंद्र सरकार के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से अभी से संपर्क किया जा रहा है ताकि लिखित परीक्षा के दौरान पर्याप्त संख्या में जैमर उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed