{"_id":"5bdb288dbdec2269b4445968","slug":"solan-student-murder-case-nagesh-s-father-meets-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन छात्र हत्या मामला: नागेश के पिता से मिले सीएम, तीन लाख देने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन छात्र हत्या मामला: नागेश के पिता से मिले सीएम, तीन लाख देने का एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में अपहरण के बाद हुई छठी कक्षा के छात्र नागेश की हत्या के बाद उठे बवाल को शांत करने के लिए वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कमान अपने हाथ में ले ली।
विज्ञापन
वीरवार को उन्होंने नागेश के पिता भगतराम से फोन पर बात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बतौर आर्थिक मदद तीन लाख रुपये देने का भी एलान किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी पहलुओं की जांच के बाद पुख्ता साक्ष्यों के साथ कोर्ट में जल्द से जल्द चालान पेश करे, ताकि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले को कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन