फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: Truck broke down, Shimla Nalagarh NH remained closed for 18 hours

Solan News: ट्रक खराब, शिमला-नालागढ़ नेशनल हाईवे 18 घंटे रहा बंद

Mon, 18 Sep 2023 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Sep 2023 09:30 PM IST
सार

सोमवार को शिमला के लिए कोई भी रूट नहीं जा पाया। शाम 6:00 बजे पीडब्ल्यूडी ने ट्रक को हटवाकर सड़क को खुलवाया। 

विज्ञापन
Solan News: Truck broke down, Shimla Nalagarh NH remained closed for 18 hours
शिमला-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर फंसा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रक के खराब होने से नालागढ़-शिमला एनएच 18 घंटे बंद रहा। इससे निगम के 13 और निजी बसों के पांच रूट बंद रहे। सोमवार को शिमला के लिए कोई भी रूट नहीं जा पाया। शाम 6:00 बजे पीडब्ल्यूडी ने ट्रक को हटवाकर सड़क को खुलवाया। नालागढ़ से शिमला की ओर ट्रक रेत लेकर जा रहा था। यह रामशहर से दो किमी दूर नालुआ गांव के पास खराब हो गया। ट्रक के बीच सड़क में खराब होने से जाम लग गया। छोटे वाहन तो साइड से निकल गए लेकिन कोई भी बड़ा वाहन निकल नहीं पा रहा था।

विज्ञापन


इस मार्ग पर शिमला, चंडी, दिग्गल, छियाछी, डोली, चमदार, कुनिहार और अर्की के लिए रूट चलते है। लेकिन ट्रक चलते कोई भी रूट नहीं चल पाया। शिमला के लिए चार रूट सरकार और इतने ही निजी रूट चलते हैं। मार्ग बंद होने से नालागढ़ क्षेत्र राजधानी से कटा रहा। मार्ग के बंद होने से कंपनी व सरकारी कामगारों को यातायात परेशानी से जूझना पड़ा। रविवार को सभी लोग अपने-अपने घर गए हुए थे। सोमवार को मार्ग बंद होने से सरकारी व निजी कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाए। वहीं स्कूली बच्चों को भी मार्ग बंद होने से काफी दिक्कतें आईं। लोनिवि के सहायक अभियंता ईश्वर चंद ने बताया कि शाम 6:00 बजे मार्ग को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed