फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: Body of a worker found in pieces in a tank containing chemicals of the company

Solan News: कंपनी के केमिकल युक्त टैंक में टुकड़ों में मिला कामगार का शव

Sun, 24 Mar 2024 07:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी,बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 07:59 PM IST
सार

मृतक चार दिन से लापता था। इस मामले में मृतक के भाई ने ठेकेदार पर केमिकल युक्त पानी के टैंक में धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Solan News: Body of a worker found in pieces in a tank containing chemicals of the company
कामगार की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धागा बनाने वाली बिरला कंपनी में ठेकेदार के पास काम करने वाले कामगार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक चार दिन से लापता था। इस मामले में मृतक के भाई ने ठेकेदार पर केमिकल युक्त पानी के टैंक में धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। जिस दिन कामगार कंपनी में ड्यूटी पर आया उसकी आने की एंट्री है लेकिन बाहर जाने की कोई भी सूचना नहीं है। चार दिन के बाद धागा मिल के डाइंग सेक्शन में पानी के टैंक को मोटर से जब खाली करते वक्त शव के टुकड़े केमिकल युक्त गर्म पानी के साथ बाहर आए। यह हादसा है या किसी ने उसे फेंका पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन


कंपनी में बायोमेट्रिक मशीन से कामगारों को एंट्री होती है। जब कामगार की अंदर आया पर बाहर नहीं निकला तो ठेकेदार ने इसकी सूचना कंपनी प्रशासन और पुलिस को क्यों नहीं दी। इससे मामला पेचिदा लगता है। उड़ीसा के भद्रक जिला का भंडारी पोखरी, गांव पाटलू के कमला कांत दास (40) पुत्र किशोर दास बद्दी की वर्धमान कंपनी में पंद्रह साल से ठेकेदार कमलेश मेवाडा की कंपनी परिश्रम इंटप्राइजिज में काम करता था। एसपी इलमा अफरोज और एएसपी अशोक वर्मा घटनास्थल का दौरा किया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भाई ने ठेकेदार पर लगाया जान से मारने का आरोप
मृतक के भाई जय देव दास ने बताया कि उसका भाई ठेकेदार के पास 15 साल से काम कर रहा था। उसकी पत्नी और दो बेटियां घर पर हैं। वह हर माह पैसा भिजवाता था। एक सप्ताह पहले भी उसने पांच हजार रुपये भेजे थे। वह अब घर जाना चाहता था। वह ठेकेदार से पीएफ देने की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले ठेकेदार के साथ पीएफ को लेकर उसका झगड़ा भी हुआ। ठेकेदार ने उसे 20 मार्च को पीएफ देने के लिए उसे नाइट ड्यूटी में बुलाया। भाई ने ठेकेदार पर कामगार को टैंक में फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed