फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan News Baddi police seized cash worth three lakhs before it could be distributed

Solan News: बंटने से पहले बद्दी पुलिस ने पकड़ी तीन लाख की नकदी, कई लोगों पर हुए मामले दर्ज

Wed, 10 Jul 2024 06:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 06:46 PM IST
सार

जिला सोलन के बीबीएन में  नौ जुलाई की रात को पुलिस टीमों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अवैध नकदी, शराब, उपहारों को रोका और ऐसा करने वालों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए। 

विज्ञापन
Solan News Baddi police seized cash worth three lakhs before it could be distributed
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीबीएन में उपचुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। नौ जुलाई की रात को पुलिस टीमों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अवैध नकदी, शराब, उपहारों को रोका और ऐसा करने वालों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए। कल्याणपुर गांव में एक व्यक्ति से 69,000 रुपये, कवर्णी गांव में 78,000 रुपये, बेहली गांव में 1,00,000 रुपये और 60,000 रुपये जबकि बघेरी (नंगल ढाका) गांव में 1,00,000 रुपये जब्त किए गए। इन वित्तीय जब्तियों के अलावा चुनाव नियमों के उल्लंघन पर दो लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज हुए।

विज्ञापन


मतदाताओं को पैसे के बदले वोट देने की योजना के लिए एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच चल रही है। राजपुरा गांव में मतदाताओं को प्रभावित करने पर क्रिकेट किट बांटने पर मामला दर्ज किया गया। यही नहीं मंगलवार की रात को बीबीएन पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब भी जब्त की है। बरोटीवाला थाना क्षेत्र में नरेश कुमार और नालागढ़ में भजन लाल के कब्जे अवैध शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन


एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि बद्दी पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की ओर से 24 घंटे नाकाबंदी की गई थी, जिससे चुनाव के दौरान कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। इन नाकों पर सतत निगरानी के साथ-साथ ड्रोन तकनीक का उपयोग भी किया गया। ड्रोन निगरानी ने संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed