फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: Accused open fire on one man three woman injured

Solan news: दामाद ने ससुरालियों पर चलाई गोलियां, ससुर-सास और सालियां घायल

Wed, 11 Jan 2023 10:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की/सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Jan 2023 10:13 PM IST
सार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे इन परिवारों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। ससुर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Solan News: Accused open fire on one man three woman injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिपलुघाट के समीप हमीरपुर के रहने वाले एक दामाद ने अपने ससुर, सास और सालियों पर गोलियां दाग दीं। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात में चारों घायल हो गए हैं। ससुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दामाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे इन परिवारों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।   

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता साहिल कुमार निवासी हमीरपुर ने बताया कि 9 जनवरी को सुरेंद्र निवासी चलाड़ा हमीरपुर ने उसे फोन कर कहा कि गाड़ी लेकर शिमला जाना है। 10 जनवरी शाम को सुरेंद्र और उसके बेटे सुमित और रोहित निवासी चलाड़ा, बिजड़ में इकट्ठे हुए। यहां से शाम 7:00 बजे इनोवा गाड़ी में ये भोटा के लिए चले।
विज्ञापन


करीब 9:00 बजे भोटा से थोड़ा आगे सुरेंद्र ने शिकायतकर्ता से कहा कि यह उसके ससुराल वाले हैं। सुरेंद्र ने उन्हीं की गाड़ी में ससुर ध्यान चंद, सास बिमला देवी और सालियों सुनीता देवी व अती देवी को बैठाया और शिकायतकर्ता (साहिल) को उन्हें लेकर आने के लिए कहा। घुमारवीं पहुंचने पर सुरेंद्र ने कहा कि गाड़ी को अर्की रोड से ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह गाड़ी चलाता हुआ पिपलुघाट से थोड़ा आगे पहुंचा तो इनोवा गाड़ी जिसमें सुरेंद्र और उसके बेटे सवार थे, साइड में लगी थी। थोड़ा सा आगे चलते हुए सुरेंद्र ने गाड़ी से पास लिया तो करीब सात किलोमीटर आगे आकर सुरेंद्र ने गाड़ी बीच सड़क में लगा दी। सुरेंद्र कुमार अपने हाथ में बंदूक लेकर इनोवा से उतरा और उसने ससुराल वालों की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

उसके बाद रोहित भी गाड़ी से उतरा और उसने भी सुरेंद्र से बंदूक लेकर एक फायर गाड़ी के अगले शीशे पर किया। फायरिंग से गाड़ी की अगली सीट में बैठे ध्यानचंद के सिर में और पिछली सीट में बैठी तीनों महिलाओं के शरीर में गोलियों के छर्रे लगे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने गाड़ी अर्की की तरफ भगाई और घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया।


जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। उधर, डीएसपी अर्की संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि, सुरेंद्र कुमार की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed