{"_id":"64d4db3d6888f80bb0079e06","slug":"solan-news-100-students-of-nauni-university-passed-net-exam-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नौणी विवि के 100 विद्यार्थियों ने पास की नेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नौणी विवि के 100 विद्यार्थियों ने पास की नेट परीक्षा
Thu, 10 Aug 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Aug 2023 06:12 PM IST
सार
प्रो. चंदेल ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में कई राष्ट्रीय परीक्षाओं के अलावा नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
नौणी विवि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौणी विवि के अधीन तीन कॉलेजों के 100 छात्रों ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। सबसे ज्यादा 67 छात्र विवि के बागवानी महाविद्यालय से हैं। इनमें सब्जी विज्ञान विभाग-पादप रोग विज्ञान विभाग से 16-16 छात्र, फ्लोरीकल्चर, लैंडस्केप आर्किटेक्चर से 13, व्यवसाय प्रबंधन से 5, बीज विज्ञान-प्रौद्योगिकी से 3 और खाद्य विज्ञान-प्रौद्योगिकी से 1 छात्र ने नेट परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
वानिकी महाविद्यालय से 29 विद्यार्थियों ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वानिकी विषयों में मृदा विज्ञान से 6, सिल्वीकल्चर, एग्रोफोरेस्ट्री से 13, सामाजिक विज्ञान से 3, पर्यावरण, वन उत्पाद व बेसिक साइंस से 2-2 और वृक्ष सुधार से एक छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
हमीरपुर के नेरी स्थित कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री से सब्जी विज्ञान के दो, कृषि अर्थशास्त्र, सिल्वीकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री विषय से एक-एक छात्र ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों से मुलाकात की और उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। प्रो. चंदेल ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में कई राष्ट्रीय परीक्षाओं के अलावा नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन