{"_id":"606076668ebc3ee65332a2e3","slug":"solan-congress-adhyaksh-reeta-thakur-expelled-from-party-for-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन कांग्रेस अध्यक्ष रीता सहित तीन पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कांग्रेस अध्यक्ष रीता सहित तीन पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित
Sun, 28 Mar 2021 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में सोलन नगर निगम चुनाव में अनुशासन तोड़ने वाले तीन नेताओं पर कार्रवाई की गई है। इनमें एक नेता बागी बनकर चुनाव मैदान में उतर चुका है। इसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 17 से विकास ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की उपाध्यक्ष रीता ठाकुर और वार्ड 7 से सुनीता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बारे में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। पार्टी की अनुशासन समिति ने गठन के बाद पहली बार यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन