सोहेल ने बताया कब शादी कर रहे हैं सलमान खान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान भी मनाली पहुंच गए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट से भुंतर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सोहेल सीधा पतलीकूहल स्थित स्पेन रिजॉर्ट पहुंचे। यहां से वे रायसन स्थित ट्यूबलाइट फिल्म के शूटिंग स्थल पर गए।
शूटिंग के बीच पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सोहेल खान ने कहा कि ‘भाई’ की पॉपुलैरिटी के चलते लोगों को अपने घर-परिवार की समस्या से ज्यादा सलमान भाई की शादी की चिंता सता रही है। सलमान खान कब शादी करेंगे, इस बारे में वे खुद ही बेहतर बता सकते हैं।
जब भी शादी होगी, सबको पता चल जाएगा
जब भी शादी होगी, सबको पता चल जाएगा। सोहेल खान लुलिया वैटूर के साथ सलमान की संभावित शादी के प्रश्न को नो कमेंट्स कहकर टाल दिया। वहीं सप्ताह भर पहले रिलीज हुई फ्रिकी अली नामक फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म को क्रिटिक्स की ओर
से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सोहेल खान फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ सह कलाकार की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में सलमान के छोटे भाई सोहेल खान फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन के काम पर भी नजर रखेंगे।