{"_id":"4fd40fb77b02ce51eee098345d0ef240","slug":"softbal-titles-won-in-solan-and-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टबाल में सोलन और शिमला ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टबाल में सोलन और शिमला ने जीता खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sun, 30 Nov 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा मैदान ऊना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि थे। लड़कों में सोलन और लड़कियों में शिमला की टीम ने विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन
केवल सिंह पठानिया ने विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन पर प्रियंका, अमृता, रोहित पांटा और अनिल को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
पठानिया ने कहा कि ग्रामीण खेलों का विकास वीरभद्र सिंह सरकार की विशेष प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
एसोसिएशन के जिला प्रधान अखिल अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान वन निगम के अरण्यपाल आरएस पटियाल, एपीएमसी के अध्यक्ष शिव कुमार सैनी, निदेशक एचआरटीसी विवेक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौधरी, डीएफओ आरके डोगरा, एसीएफ राहुल शर्मा उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त आरटीए सदस्य दीपक लट्ठ, सुंदर सिंह, सॉफ्टबाल के अंतरराष्ट्रीय कोच प्रदीप सैणी, मनोज भारद्वाज, शोभित गौतम, साहिल सेखड़ी, रॉकफोर्ड स्कूल के प्रबंधक विनोद आनंद, एकता अत्री, साहिल ठाकुर, युवा सेवा दल कुटलैहड़ के संयोजक अनिल गौतम, साहिल सैणी आदि उपस्थित थे।