फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   soft drink company Rasana will invest in himachal

हिमाचल में खुलने वाले हैं रोजगार के द्वार

Sun, 09 Nov 2014 10:00 AM IST
Updated Sun, 09 Nov 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
soft drink company Rasana will invest in himachal

देश की जानी-मानी रसना कंपनी हिमाचली सेब का सॉफ्ट ड्रिंक बनाएगी। इसे टेट्रा पैक में हिमाचल के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने राज्य में मेगाफूड पार्क स्थापित करने की भी इच्छा जताई है। इसके अलावा अदानी ग्रुप ने शिमला और कुल्लू में सेब भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


मुंबई, बंगलूरू के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के उद्यमी अहमदाबाद में आयोजित इनवेस्टर मीट में हिमाचल प्रदेश पर खूब मेहरबान हुए। उनकी ओर से प्रदेश में करोड़ों रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश की अग्रणी कंपनी रसना प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक खमबाटा ने हिमाचल में खाद्य प्रसंस्करण सुविधाओं वाले मेगाफूड पार्क स्थापित करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


वाडीलाल आइसक्रीम मैन्यूफैक्चरिंग ने खाद्य प्रसंस्करण के लिए प्रदेश के निचले हिस्सों में निवेश का प्रस्ताव दिया है। टोरेंट ग्रुप ने दवा उद्योग क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रपोजल दिया। इस समूह ने प्रदेश में 500 मेगावाट और 1000 मेगावाट की जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने की भी इच्छा जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर तक प्रस्ताव देने के लिए कहा। अदानी विलमार ग्रुप ने शिमला के रामपुर में 3000 टन क्षमता और कुल्लू में 100 करोड़ रुपये की लागत से एक कोल्ड स्टोर स्थापित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना का उद्यमी हिमाचल में करेगा निवेश

soft drink company Rasana will invest in himachal

मुख्यमंत्री से 15000 टन सेब के भंडारण के लिए कुल्लू में 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। वार्या ग्रुप ने हिमाचल में जियो-थर्मल ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं को तलाशने तथा जियो-थर्मल ऊर्जा के सफ लतापूर्वक उत्पादन करने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस पर उन्हें अधिकारियों से बात करने और प्रस्ताव सरकार को भेजने को कहा है।

कोनकोड बायोटेक ने प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जाहिर की। इसके अतिरिक्त शाह ओलेज और हिताची हिरल प्राइवेट लिमिटेड ने प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई।

हिमाचल के ऊना जिला के टाहलीवाल से संबंधित हिमाचली उद्योगपति कोमल अग्निहोत्री ने प्रदेश में खाद्य पार्क परियोजना पर 250 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया, जिनकी टाहलीवाल में अपनी भूमि है। सरकार ने उनके कृषि आधारित परियोजना व फूड पार्क को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।

500 करोड़ का निवेश

शुक्रवार रात कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में नवीकरण, बॉयोटेक, शिक्षा एवं प्रशिक्षण में कार्य कर रही मैसर्ज केएनके प्राईवेट लिमिटेड ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की इच्छा जाहिर की है। 500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित की है, जिस पर प्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed