Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Society ran away with crores of rupees by doing business illegally in Himachal, know the whole matter

Himachal News: गैरकानूनी तरीके से हिमाचल में कारोबार करके करोड़ों रुपये ले भागी सोसाइटी, जानें पूरा मामला

Fri, 21 Mar 2025 01:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Mar 2025 01:52 PM IST
सार

 सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है।

विज्ञापन
Society ran away with crores of rupees by doing business illegally in Himachal, know the whole matter
अपराध (सांकेतिक )। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी के पास लोगों का करीब 500 करोड़ रुपये जमा है। अब शिकायतें मिलने के बाद सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने इस सोसायटी के विघटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा। मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी (एमएससीएस) एक्ट 2022 के मुताबिक सोसायटी को प्रदेश में लोगों से निवेश करवाने से पहले सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी से मंजूरी लेनी थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सोसायटी के पास दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों में ही काम करने की अनुमति थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सोसायटी ने स्टेट कोऑपरेटिव रजिस्ट्रार सोसायटी के पास वर्ष 2016 को अनापत्ति प्रमाण के लिए आवेदन किया था। सेंट्रल कोऑपरेटिव सोसायटी से मिली अनुमति के आधार पर स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी ने उन्हें 30 मार्च 2016 को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया। सोसायटी को इसके बाद नियमों के तहत अपने बायॅलाज में बदलाव करके हिमाचल प्रदेश में काम करने की अनुमति सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी से लेनी थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। प्रदेश में सोसायटी ने 37 सुविधा केंद्र खोल रखे हैं।  ज्वाइंट रजिस्ट्रार स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी गौरव चौहान ने बताया कि ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी एमएससीएस एक्ट 2022 के नियमों का उल्लंघन करके कई सालों से प्रदेश में काम कर रही थी। प्रदेश में एनओसी लेने के बाद सोसायटी को सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज से मंजूरी लेनी थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता भी बताया था गलत
सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी के मुताविक 2022-23 में ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी ने कार्यालय को भेजी रिपोर्ट में अपने कार्यालय का पता ऑफिस नंबर 305, थर्ड फ्लोर, सेवन वंडर बिजनेस सेंटर, जी-20 प्रीत विहार, विकास मार्ग न्यू दिल्ली बताया था लेकिन रिकॉर्ड के मुताबिक कंपनी का पता ऑफिस नंबर 8 थर्ड फ्लोर, डी-5, लक्ष्मी नगर दिल्ली है।

विज्ञापन

कई नोटिस किए जारी, नहीं मिला जवाब
ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी की वर्ष 2024 की शुरुआत से ही गतिविधियां संदिग्ध होती जा रही थीं। इसकी वजह यह थी कि सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी की ओर से सोसायटी को कई नोटिस जारी हुए लेकिन उनकी ओर से जवाब नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने हरियाणा से प्रवीण कुमार की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। इसको लेकर सोसायटी को 15-04-2024 शिकायत के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन सोसायटी की तरफ से जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed