फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Social media addiction Deadly, digital fast is also necessary for mental peace: Jogi

सोशल मीडिया की लत घातक, मानसिक शांति के लिए डिजिटल उपवास भी जरूरी: जोगी

Thu, 03 Dec 2020 12:06 PM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Dec 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Social media addiction Deadly, digital fast is also necessary for mental peace: Jogi
विख्यात कवि पद्मश्री सुनील जोगी - फोटो : अमर उजाला

विख्यात कवि पद्मश्री सुनील जोगी ने मानसिक शांति के लिए धार्मिक उपवास की तर्ज पर डिजिटल उपवास को भी जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है। लोगों को लग रही सोशल मीडिया की लत पारिवारिक और सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक है। सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स लोगों को तनावग्रस्त भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे बचने के लिए अब सप्ताह में एक दिन डिजिटल उपवास भी जरूरी हो गया है। सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप जैसी चीजों से दूरी बनाने की जरूरत है। पद्मश्री सुनील जोगी एसजेवीएन के थीम सांग की शूटिंग के सिलसिले में शिमला आए हुए हैं। उन्होंने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में अपने दिल की बात खुलकर साझा की। 
विज्ञापन


बकौल सुनील जोगी प्रकृति में ईश्वर निवास करते हैं। हिमाचल प्रदेश में आकर यह बात सिद्ध हो जाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से हिमाचली संस्कृति और संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सूबे में फिल्म सिटी खोलने की मांग भी उठाई है। उन्होंने बताया कि एसजेवीएन के थीम सांग की शूटिंग शिमला और रामपुर में हो रही है। निगम प्रबंधन जल्द ही गीत को जारी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टैलेेंट भी है तो बुराइयां भी कम नहीं
पद्मश्री सुनील जोगी के अनुसार बॉलीवुड में टैलेंट है तो बुराइयां भी कम नहीं है। नशा, शोषण, ज्यादा दिखावा और अहंकार बॉलीवुड में रचबस गया है। ड्रग्स का बॉलीवुड की पार्टियां से गहरा रिश्ता है। बॉलीवुड अबबदनाम हो गया है। इस इमेज को सुधारने की जरूरत है। 

रग-रग में बसा है हिमाचली संगीत : बालकृष्ण

Social media addiction Deadly, digital fast is also necessary for mental peace: Jogi
संगीतकार बालकृष्ण शर्मा - फोटो : अमर उजाला

शिमंडी से संबंध रखने वाले संगीतकार बालकृष्ण शर्मा के अनुसार हिमाचली संगीत मेरे रग-रग में बसा है। अपने हर गीत में इसका प्रयोग करता हूं। एसजेवीएन के थीम सांग की शूटिंग के लिए शिमला आए बालकृष्ण ने बताया कि एक्ट्रेस नाम की वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित के साथ काम कर रहे हैं। सरकार के साथ मिलकर प्रदेश में फिल्म पालिसी बनाने का काम जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed