फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SO to be immediately suspended in the case of extortion from a conductor in Chamba.

Shimla News: चंबा में कंडक्टर से वसूली मामले में एसओ को तुरंत किया जाए निलंबित

Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SO to be immediately suspended in the case of extortion from a conductor in Chamba.
एचआरटीसी चालक-परिचालकों ने प्रदर्शन कर उठाई मांग
विज्ञापन

अवैध वसूली की परिवहन निगम प्रबंधन करवाए जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चंबा में हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेक्शन ऑफिसर पर कंडक्टर से जबरन चार हजार रुपये की वसूली किए जाने के मामले को लेकर निगम के चालक-परिचालकों ने सोमवार को पुराना बस अड्डा में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चालक-परिचालकों ने मामले के उजागर होने के बावजूद आरोपी एसओ के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने और उसे बचाने के आरोप लगाए।


परिचालक संघ के प्रधान प्रीत महेंद्र, चालक पदम और लेजराम ने कहा कि एक छोटे कर्मचारी को डरा-धमकाकर वसूली किए जाने के आरोपों के बाद अवैध रूप से वसूली करने और परिचालकों को डराने वाले सेक्शन ऑफिसर को तुरंत निलंबित किया जाए। साथ ही, निगम प्रबंधन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाए। उन्होंने कहा कि जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि आरोपी कब से इस तरह चालक-परिचालकों से टिकट का कैश लेकर एक चिट के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय में दिखाने का क्रम चला रहा था। चालक-परिचालक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान किसी परिचालक का 20 रुपये भी कैश कम हो या टिकट न काटा हो तो उसे निलंबित कर दिया जाता है। यहां हजारों रुपये की गड़बड़ी और वसूली किए जाने के आरोप के बावजूद एसओ को न तो निलंबित किया और न ही उसके खिलाफ कोई जांच बिठाई गई। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन के आम कर्मचारी और अधिकारी के लिए अलग-अलग नियम तथा कार्रवाई किए जाने के रवैये से चालक-परिचालकों में गुस्सा है। आरोपी पर इससे पहले भी कई तरह की गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज तक इन गड़बड़ियों की न तो जांच रिपोर्ट सामने आई और न ही आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। प्रीत महेंद्र ने कहा कि कंडक्टर से वसूली किए जाने का मामला उजागर होने और इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधन के समक्ष लिखित रूप में दिए जाने के बावजूद निगम प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक परिचालक चाहकर भी इसका विरोध नहीं कर पा रहा था। यह सिर्फ एक मामला सामने आया है। इससे पहले न जाने कितने परिचालक इस वसूली का शिकार हुए होंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में इस तरह की वित्तीय गड़बड़ियों की निगम प्रबंधन जांच करवाए और इन पर पूरी तरह रोक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article