हिमाचल में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हिमाचल के कई क्षेत्रों में 13 से 16 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 13 मार्च से प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
तानमान में आया ये बदलाव
शनिवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से शनिवार के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। शनिवार को ऊना में पारा 32 डिग्री, शिमला
में 19.5, सुंदरनगर में 28.5, भुंतर में 26.5, धर्मशाला में 22.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। राजधानी शिमला में शनिवार को मौसम मिलाजुला रहा। बादल छाए रहने के साथ-साथ धूप भी खिली।