फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in upper himachal clouds in lower himachal

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानों में छाए रहे बादल

Sun, 05 Feb 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Feb 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
snowfall in upper himachal clouds in lower himachal

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी के बीच शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कुल्लू, किन्नौर, चंबा जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में रविवार को भी भारी बारिश-बर्फबारी होने की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जारी की है। शनिवार को जिला कुल्लू और लाहौल में दिन भर बादल छाए रहे। 

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा, जलोड़ी दर्रा की चोटियों में रुक-रुक कर बर्फबारी होने का दौर भी जारी रहा। मौसम खराब होने से शनिवार को किलाड़ और लाहौल के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर उड़ानें नहीं हो सकीं। हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण लाहौल के दालंग से भुंतर एयरपोर्ट लौट आया। डेढ़ हफ्ते पहले लाहौल घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद से अभी तक जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है।

विज्ञापन

चंबा के पांगी, भरमौर में भी हल्की बर्फबारी

snowfall in upper himachal clouds in lower himachal

घाटी की मुख्य सड़कों के साथ करीब 50 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। किन्नौर जिले में भी शनिवार को कुछ समय के लिए ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जिला चंबा के पांगी, भरमौर समेत ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। पांगी में खराब मौसम की वजह से हवाई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने उड़ानें रद्द होने की पुष्टि की है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। 

हालांकि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शिमला में शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 14.8, ऊना में 21.6, नाहन में 18.2, सोलन में 21.5, सुंदरनगर में 16.5, भुंतर में 14.0, कल्पा में 6.6, बिलासपुर-हमीरपुर में 22.0, कांगड़ा में 19.6 और मंडी मे 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed