फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in shimla on the eve of Lohri.

फिर करवट लेगा मौसम, बर्फबारी के आसार

Thu, 08 Jan 2015 12:08 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
snowfall in shimla on the eve of Lohri.

हिमाचल प्रदेश में लोहड़ी के पर्व पर मौसम खराब हो सकता है। हालांकि 12 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम के खुश्क रहने का पूर्वानुमान है। 13 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में फिर से बर्फबारी के आसार हैं। मध्यम ऊंचाई और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलती रही। ठंडी हवाओं के बीच शिमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। केलांग का न्यूनतम तापमान -8.1, कल्पा -2.8 और मनाली का न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

13 जनवरी को हो सकती है बर्फबारी

snowfall in shimla on the eve of Lohri.

इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और इससे नीचे रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुंदरनगर में 2.1, भुंतर 1.6, धर्मशाला 3.4, ऊना 4.0, नाहन 2.3 और पालमपुर का न्यूनतम तापमान 4.0 सेल्सियस दर्ज किया गया।

डलहौजी 4.9, सोलन 1.5, चंबा 2.0, कांगड़ा 6.6, बिलासपुर 8.2, हमीरपुर 7.1 और मंडी का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि 13 जनवरी को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed