मनाली में फिर बर्फबारी, भारी हिमपात के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। यहां सुबह दस बजे से ही बर्फ गिर रही है। यहां सीजन की पांचवीं बर्फबारी हो रही है। मनाली के साथ लगते रोहतांग में देर रात से ही बर्फबारी हो रही है।
यहां अब तक तीन फुट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। वहीं, मनाली में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इस समय यहां के सारे होटल पहले ही बुक है। वहीं, ताजा बर्फबारी को देखने के लिए फिर से सैलानियों की भीड़ उमड़ आई है।
वहीं, शिमला में भी बर्फबारी के आसार बन गए हैं। यहां भी मौसम सुबह से ही खराब है लेकिन अभी बर्फबारी नहीं हुई है।
मौसम विभाग ने किया ये दावा
वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम तक शिमला में भी बर्फबारी हो सकती है। वहीं चोटियों पर भारी हिमपात भी हो सकता है। 30 जनवरी को मौसम के साफ रहने की उम्मीद है।
ताजा हिमपात के बाद समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में भी आ गया है। केलांग, कल्पा, मनाली, रोहतांग समेत कई क्षेत्रों में पारा फिर माइनस में चला गया है। शिमला में भी बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है।
वहीं, सैलानी इस मौसम का खूब मजा ले रहे हैं। पर्यटकों के आने से कारोबारी भी खुश है।