फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in himachal, cold wave 22

शिमला समेत हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, यातायात ठप

Sat, 13 Feb 2016 01:31 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal, cold wave 22

हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। शिमला में भी सुबह से ही हिमपात हो रहा है। कई इलाकों में यातायात व संचार व्यवस्था ठप हो गई है। अधिकतर क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से ही हिमपात हो रहा है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंब, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले स्थानों पर आज भारी बर्फबारी के आसार है।

विज्ञापन


यहां पिछले कई घंटों से लगातार बर्फ गिर रही है। कई इलाकों में देर रात से ही हल्की बर्फबारी होना शुरू हो गई थी। अब ऊपरी इलाकों में यातायात भी ठप हो गया है। शिमला के साथ लगते कुफरी में भी यातायात फिलहाल बंद हो गया है। कई गाड़ियां भी बर्फ में फंस गई हैं। ताजा बर्फबारी के बाद समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार देर शाम तक बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुढ़क गया पारा, लोग घरों में कैद

snowfall in himachal, cold wave 22

बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। जनजातीय इलाकों में लोग घरों में कैद हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को भी मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

15 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 16 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। उधर, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। बादलों की लुकाछिपी जारी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान शिमला में 14.2, सुंदरनगर में 20.4, भुंतर में 20.2, कल्पा में 7.4, धर्मशाला में 16.6 और ऊना में 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान कल्पा में माइनस 5.8, केलांग में माइनस 7.8, डलहौजी में माइनस 1.6 और मनाली में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed