{"_id":"56dbc8ee4f1c1ba4358b45a8","slug":"snowfall-in-himachal-7-student-trapped-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, 7 छात्र फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, 7 छात्र फंसे
कपिल ठाकुर/अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन से शिरगुल देवता के दर्शन करने चूड़धार जा रहे 7 छात्र 20 घंटे से भी अधिक समय तक चूड़धार के जंगल में भटकते रहे। इन्होंने एसपी सिरमौर से फोन पर सहायता मांगी। काफी मशक्कत के बाद शनिवार को सभी को सकुशल चूड़धार पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां से सराहां के रास्ते सोलन भेजा गया। महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी के 7 छात्र शुक्रवार को सोलन होते हुए चूड़धार जा रहे थे। तीसरी नामक स्थान पर रास्ता भटक गए। रास्ते की तलाश में दिल्ली का छात्र राहुल लापता हो गया। देर रात तक साथियों के दल ने तलाश की।
विज्ञापन
छात्र तो मिल गया, मगर सभी चूड़धार मंदिर का रास्ता भूल गए। छात्रों को भूखे प्यासे जंगल में बर्फ के बीच रात गुजारनी पड़ी। छात्रों ने एसपी सौम्या सांबशिवान को फोन किया और सहायता मांगी। एसपी ने नौहराधार से पुलिस टीम चूड़धार भेजी।
विज्ञापन
रास्ते में भारी बर्फ होने से टीम भी बीच रास्ते से लौट आई। नाहन और चौपाल से प्रशासनिक अधिकारियों ने चूड़धार में स्वामी कमलानंद गिरी से संपर्क कर छात्रों को खोजने में मदद मांगी। स्वामी कमलानंद ने शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी सीताराम को यात्रियों को खोजने के लिए भेजा। सभी छात्र शिवलिंग चोटी के समीप मिले।
ये छात्र फंसे थे जंगल में: राहुल (दिल्ली), अंकुश, रोहित, शुभम, रविंद्र और रोहित शर्मा (सभी हिमाचल के) शिरगुल देवता के दर्शन करने के लिए गए थे। छात्रों ने बताया कि वे पहली बार यात्रा पर आए थे। तीसरी नामक स्थान पर रास्ता भटक गए।
नौहराधार से पुलिस एक टीम छात्रों की तलाश में चूड़धार भेजी थी। बाद में सभी युवकों को सकुशल चूड़धार पहुंचाया गया। - सौम्या सांबशिवान, एसपी सिरमौर
रोहतांग, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
हिमाचल में शनिवार को रोहतांग सहित कई अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। शिमला सहित कई जिलों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई। इससे प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया है। रविवार को भी सूबे के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि होने के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक सात मार्च तक मौसम खराब रहेगा। आठ मार्च से मौसम साफ होगा।
रोहतांग में शनिवार को एक फीट और मढ़ी में 6 इंच ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई। बर्फबारी के चलते बीआरओ का रोहतांग बहाल करने का कार्य भी रुक गया है। सोलंगनाला में भी बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के कई अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने की सूचना है। रामपुर और किन्नौर क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद हल्की हल्की बारिश हुई है। यहां देर रात भी बारिश हुई।