{"_id":"e63a6d12d659979b0b60e1ba3bf7ccdb","slug":"snowfall-in-chamba-and-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा और किन्नौर में ताजा बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा और किन्नौर में ताजा बर्फबारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 May 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा और किन्नौर के ऊंचाई वाले स्थानों पर फिर ताजा हिमपात हुआ है। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार शाम को हल्का हिमपात हुआ। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
वहीं, चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पहाडि़यों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। हिमपात व बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को दोपहर बाद भरमौर क्षेत्र के कुगति, मणिमहेश, खप्पर, काली छौ पहाड़ियों पर करीब चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
उधर, राजधानी शिमला में सुबह से ही मौसम साफ रहा। यहां दोपहर बाद हल्के बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। रविवार को ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश जबकि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश भर में बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, बुधवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
शनिवार को शिमला का अधिकतम तापमान 25.9, सुंदरनगर का 33.6, भुंतर का 32.0, कल्पा का 21.4, धर्मशाला का 29.8, ऊना का 38.0, नाहन का 33.8, केलांग का 22.1, पालमपुर का 29.0, सोलन का 30.5, चंबा में 31.6 और मनाली का 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।