फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in atal tunnel north and south portal 300 tourist vehicles stuck for three hours

Atal Tunnel: बर्फबारी होने से अटल टनल में तीन घंटे तक फंसे 300 पर्यटक वाहन

Thu, 16 Mar 2023 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Mar 2023 06:48 PM IST
सार

अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में दोपहर 3:15 बजे हल्की बर्फबारी शुरु हुई। इससे साउथ पोर्टल की ओर वाहनों की लाइन लग गई।

विज्ञापन
snowfall in atal tunnel north and south portal 300 tourist vehicles stuck for three hours
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। साउथ पोर्टल में हल्की बर्फ के बीच वाहनों के फंसने के कारण टनल में यातायात बाधित हो गया। दोपहर को सबा तीन बजे हल्की बर्फबारी होने के कारण करीब 300 वाहन फंस गए।

विज्ञापन


अटल टनल के भीतर वाहनों की लाइन लग गई। तीन किलोमीटर तक जाम लगने के कारण पुलिस कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लाहौल पुलिस और अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेजा।
विज्ञापन


 पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को लगभग 1900 वाहन अटल टनल से होकर सिस्सू पहुंचे। अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में दोपहर 3:15 बजे हल्की बर्फबारी शुरु हुई। इससे साउथ पोर्टल की ओर वाहनों की लाइन लग गई। सड़क पर फिसलन बढ़ने के कारण सिस्सू की ओर पहुंचे वाहनों को तुरंत मनाली की ओर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed