फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall continued on second day in high hills of himachal pradesh

हिमाचल की चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी, राज्य में शीतलहर

Thu, 29 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
snowfall continued on second day in high hills of himachal pradesh

प्रदेश में बुधवार को दूसरे दिन भी चोटियों पर बर्फबारी हुई। मनाली, किन्नौर, लाहौल-स्पीति में रुक-रुककर बर्फबारी और फाहे गिरे। शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेश के अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार से 4 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को जौरखंडन, नाको के रियोपुरगिल, छितकुल की थौला पहाड़ियों, सागंला कंडा, बटसेरी का सिगन, भावावैली और पूह की ऊंची चोटियों में रुक-रुककर हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन


रोहतांग समेत पीर पंजाल की पहाड़ियों पर भी बर्फ के फाहे गिरे। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पिछले चौबीस घंटे में सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धिकतम तापमान में गिरावट दर्ज

snowfall continued on second day in high hills of himachal pradesh

अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 9.0, मनाली 4.6, डलहौजी 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

केलांग -0.3, कल्पा 5.0, मंडी 4.8, भुंतर 6.2, सुंदरनगर 9.4, सोलन 7.4, चंबा 7.7, ऊना 10.7, धर्मशाला 9.0, बिलासपुर 12.2, हमीरपुर 10.6, कांगड़ा 10.9 और नाहन में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, ऊना में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। कांगड़ा 24.3, मंडी 20.1, बिलासपुर 24.2, हमीरपुर 23.9, नाहन 21.0, चंबा 21.7, भुंतर 19.8, सुंदरनगर 9.4, धर्मशाला 18.4, शिमला 17.6, डलहौजी 12.0 और कल्पा में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed